भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह दिल्ली राजघाट पर करेंगे अनशन
-मास्टर विजय सिंह ने भू-माफियाओं के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने व शामली से दिल्ली के लिए शामली से की यात्रा शुरू
सत्यभाष संवाददाता, शामली
भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह द्वारा सुभाष चैक पर धरना देते भू-माफियाओं के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने व शामली से दिल्ली यात्रा करते हुए महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर उपवास रखने के लिए रवाना हुए।
मंगलवार को सुभाष चैक पर भ्रष्टाचार व भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह द्वारा धरना दिया गया। जिसके पश्चात उन्होंने शामली से दिल्ली के लिए यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया कि बुधवार को अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर उपवास रखंेगे। उन्होंने बताया कि यात्रा में शामली व बागपत जनपदों में स्वतंत्रत सेनानी और महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर यह यात्रा आगे बढ़ेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी की अहिंसावाद का प्रचार प्रसार करना तथा अपने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को केन्द्र सरकार के संज्ञान में लाना है। उन्होंने कहा कि आज देश गांधी जी की 150 वीं जयंती मना रहा है। लेकिन महात्मा गांधी को मुख्य मुद्दे जैसे अहिंसात्मक सत्याग्रह, स्वच्छता अभियान, ग्राम स्वराज, अछूतोद्धार थे। जिनसे लोग भटकते जा रहे है। लोग छोटे-छोटे मामलांे में हिंसक होकर आगजनी करते है और भ्रष्टाचार पर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है तथा सार्वजनिक सम्पत्ति कब्जा रहे है। यह सब महात्मा गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ है। ऐसे क्रियाकलापों से लोग अपनी और राष्ट्र की हानि कर रहे है। गांधी जी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए ही उन्होंने यात्रा शुरू की है और उनकी नीतियों का प्रचार कर लोगों से अहिंसा के दायरे में ही अपने रोष को प्रकट करने व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आहवान करेंगे।
भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह दिल्ली राजघाट पर करेंगे अनशन
• Satya Prakash Agarwal