व्यापारियों ने प्रदेश में बढ़ी विद्युत दरों के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा
सत्यभाष संवाददाता, शामली
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश में बढाई गई विद्युत दरों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हांेने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपते हुए बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस लिये जाने की मांग की है। 
गुरूवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में शहर के सुभाष चैक पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश में बढ़ाई गई विद्युत दरों का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मंे विद्युत दरे देश भर के सभी राज्यांे से पहले से ही काफी अधिक है। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार ने व्यापारियों एवं किसानों व आम उपभोक्ताओं की विद्युत दरे 15 प्रतिशत बढ़ा दी है। यह न्यायसंगत नही है। क्योकि उत्तर प्रदेश में पहले से ही विद्युत दरे अन्य राज्यों से अधिक है। मंदी की मार झेल रहा व्यापारी घाटे में व्यापार चला रहा है। ऐसे हालात में व्यापारियों की विद्युत दरे बढ़ाना उनके साथ न्याय नही हैं। विद्युत दरे बढ़ने से आम उपभोक्ताओं का उत्पीडन हो रहा है। बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लिया जाए जिससे व्यापारी, किसान और आम आदमी राहत की सांस ले सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों एवं दुकानदारों की विद्युत दरे यानि काॅर्मिशियल विद्युत दरे घरेलू विद्युत दरों से डेढ़ गुणा से भी अधिक है। जो घरेलू विद्युत दर लगभग 6 रूपये यूनिट पडती है। वही काॅर्मिशियल में 11 रूपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान देना होता है, जोकि गलत है। क्योकि समान व्यवस्था तथा सप्लाई सुविधाएं समान है तो फिर छोटे दुकानदार एवं व्यापारियों पर विद्युत दरे डेढ़ गुणा क्यो है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग की है।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, कंवरबीर काम्बोज, रवि संगल, ब्रजभूषण संगल, प्रहलाद सिंह, अशोक कुमार, घनश्याम बंसल, प्रदीप विश्वकर्मा, रामकुमार राय, सवित मलिक, कुलदीप गर्ग, जयपाल सिंह, पंकज वालिया, अजय बंसल, विनोद संगल, रवि मित्तल, सचिन गोयल, पवन कंसल, जितेंद्र कुमार, रवि मित्तल आदि मौजूद रहे।