एआरटीओ ने सडकों पर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान
-बिना रजिस्टेªशन के घूम रही कई रिक्शाओं को किया सीज, कई से वसूला जर्मुना, मंचा हडकंप
सत्यभाष संवाददाता, शामली
एआरटीओ मुंशीलाल ने सडकों पर अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के घूम रही ई-रिक्शाओ के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों ई-रिक्शाओं को सीज करते हुए जुर्माना भी लगाया है। एआरटीओ की कार्यवाही से ई-रिक्शा चालकों में हडकंप मचा रहा।
गुरूवार को एआरटीओ मुंशीलाल ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के घूम रही ई-रिक्शाओं के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शहर के गुरूद्वारा चैक, भिक्की मोड, सुभाष चैक, विजय चैक तथा फव्वारा चैक से करीब दर्जनों ई-रिक्शा सीज की। उन्होंने बताया कि शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के सैकडों ई-रिक्शाएं चल रही है। जिनको कई बार पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए चेतावनी दी गई। लेकिन उनको द्वारा कोई कार्यवाही अमल में नही ला गई। जिसके बाद मजबूरन कार्यवाही की गई। एआरटीओ ने कहा कि जो भी ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन या यातायात नियमों के विरूद्ध चलती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। एआरटीओ की कार्यवाही से ई-रिक्शा चालकों में हडकंप मचा रहा।
एआरटीओ ने सडकों पर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान
• Satya Prakash Agarwal